CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, उमंग ऐप और DigiLocker पर रिजल्ट उपलब्ध। ऐसे करें चेक
नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को जारी हुए रिजल्ट के साथ ही देशभर के करीब 18.5 लाख छात्र-छात्राओं की उत्सुकता खत्म हो गई।
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE.gov.in, DigiLocker.gov.in और UMANG ऐप के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker और UMANG ऐप पर CBSE 12वीं के परिणाम का लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जहां छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम के बावजूद तय तारीख पर आया रिजल्ट
इस वर्ष CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चली थीं। बोर्ड ने पहली बार कॉपियों के मूल्यांकन के लिए ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम लागू किया था, जिसमें परीक्षकों ने लैपटॉप और टैबलेट के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। हालांकि नई तकनीक अपनाने के बावजूद परिणाम पिछले वर्ष की तरह 13 मई को ही जारी किया गया।
ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- CBSE Result Portal पर जाएं
- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें
DigiLocker पर ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- DigiLocker Website या DigiLocker ऐप खोलें
- मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए लॉगिन करें
- ‘Education’ सेक्शन में जाकर Central Board of Secondary Education का चयन करें
- “Class XII Marksheet” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- “Get Document” पर क्लिक करते ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी
इस बार भी नहीं जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
CBSE ने इस वर्ष भी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया है। बोर्ड केवल रीजन वाइज रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि विभिन्न स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
KV और नवोदय विद्यालयों ने फिर दिखाया दम
12वीं परीक्षा परिणाम में इस बार भी Kendriya Vidyalaya Sangathan और Jawahar Navodaya Vidyalaya के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा।
- केंद्रीय विद्यालय (KV) का पास प्रतिशत: 98.55%
- जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का पास प्रतिशत: 98.47%
- सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत: 89.55%
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

