आकाश ने लॉन्च किया इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0, JEE की तैयारी को मिलेगा नया आयाम

आकाश ने लॉन्च किया इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0, JEE की तैयारी को मिलेगा नया आयाम

देहरादून। आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च किया है।

कंपनी का दावा है कि यह नया परफॉर्मेंस आधारित अकादमिक सिस्टम विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी, नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के जरिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर रैंक हासिल करने में मदद करेगा।

कंपनी के मुताबिक, इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 को छह प्रमुख स्तंभों पर तैयार किया गया है। इसमें परिणाम-केंद्रित अकादमिक दृष्टिकोण, अनुभवी फैकल्टी, शोध आधारित स्टडी मटेरियल, स्मार्ट टेस्टिंग और विश्लेषण, पारदर्शी ग्रोथ मैप तथा कक्षा के बाहर भी लगातार मेंटरशिप शामिल हैं।

छह स्तंभों पर आधारित तैयारी का मॉडल

इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कक्षा, अभ्यास सत्र और रिवीजन को जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, बिटसैट और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी की अनुभवी फैकल्टी टीम ने पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री और टेस्टिंग सिस्टम को नए सिरे से विकसित किया है।

स्टडी मटेरियल को लर्निंग साइंस और परीक्षा पैटर्न पर आधारित शोध के अनुसार तैयार किया गया है, ताकि विद्यार्थी बुनियादी अवधारणाओं से लेकर कठिन सवालों तक चरणबद्ध तरीके से अपनी तैयारी मजबूत कर सकें।

वहीं, स्मार्ट टेस्टिंग सिस्टम के जरिए प्रत्येक परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अपनी मजबूती, कमजोरियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों का विस्तृत विश्लेषण मिलेगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए पारदर्शी ग्रोथ मैप भी शामिल है, जिससे तैयारी की प्रगति और निर्धारित लक्ष्य के बीच की दूरी का आकलन किया जा सकेगा। इसके अलावा जोसा काउंसलिंग गाइडेंस, डाउट सपोर्ट और लगातार मेंटरशिप की सुविधा भी दी जाएगी।

चार विशेष बैच भी किए गए पेश

नेशनल लॉन्च के साथ आकाश ने चार विशेष बैच- ऐस, अचीवर, एक्सेलेरेटर और एपेक्स भी पेश किए हैं। कंपनी के अनुसार, इन बैचों को विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शैक्षणिक आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनका उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी जरूरत के अनुरूप तैयारी का अवसर देना है।

जेईई 2027 और 2028 के बेहतर परिणामों का लक्ष्य

लॉन्च के अवसर पर आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 को अनुभवी शिक्षकों ने तैयार किया है, जिन्हें हर साल बेहतर रैंक दिलाने का दशकों का अनुभव है। अकादमिक टीम ने पाठ्यक्रम, किताबों और टेस्टिंग व्यवस्था को नए सिरे से विकसित किया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को पहले कुछ चुनिंदा केंद्रों पर संचालित किया गया था और जेईई 2026 में इसके परिणाम उत्साहजनक रहे।

अब इसे देशभर में आकाश की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मौजूदा विद्यार्थियों से होगी, जिसके बाद नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी इस सिस्टम से जुड़ेंगे।

मिश्रा ने उम्मीद जताई कि यह पहल विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, बिटसैट और राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान को विश्वास है कि जेईई 2027 और 2028 में आकाश के अब तक के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

कंपनी के अनुसार, इस पहल को देशभर की सभी शाखाओं में तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए शाखाओं में ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।