कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी कार। चालक घायल
रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक कार UK112826 सड़क पर पलट गई जिसमें कार सवार चालक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 की मदद से घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि, वाहन चालक गैरसैंण से अपने घर ग्वालदम लौट रहा था, इसी दौरान नोली गांव के समीप अचानक कार सड़क पर पलट गई, इसमें आलम सिंह निवासी ग्वालदम घायल हो गया। पुलिस ने 108 की मदद से उसे उप चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।



