New Update: देहरादून में NDA की तैयारी का सुनहरा मौका, डून डिफेंस एकेडमी में एडमिशन शुरू

देहरादून में NDA की तैयारी का सुनहरा मौका, डून डिफेंस एकेडमी में एडमिशन शुरू

  • NDA, JEE और एविएशन की तैयारी एक ही छत के नीचे

देहरादून। उत्तराखंड की प्रतिष्ठित रक्षा प्रशिक्षण संस्थाओं में से एक डून डिफेंस एकेडमी (DDA) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अपने फाउंडेशन कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह कोर्स उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो कम उम्र से ही NDA, मर्चेंट नेवी, एविएशन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं।

एकेडमी के अनुसार कक्षा 6वीं से 9वीं और 11वीं तक के छात्रों के लिए अलग-अलग फाउंडेशन बैच संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा में केवल 40 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिससे छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल सके।

लड़कों के लिए NDA फाउंडेशन कोर्स

लड़कों के लिए कक्षा 6वीं से 9वीं और 11वीं तक NDA फाउंडेशन कोर्स उपलब्ध है। इसमें अकादमिक पढ़ाई के साथ प्रारंभिक रक्षा प्रशिक्षण, फिजिकल फिटनेस और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

लड़कियों के लिए विशेष अवसर

लड़कियों के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में NDA फाउंडेशन कोर्स शुरू किया गया है। इसके अलावा कक्षा 11वीं की छात्राओं के लिए एक विशेष NDA बैच भी लॉन्च किया गया है, जिसमें SSB इंटरव्यू तैयारी, लीडरशिप स्किल्स और मेंटरशिप पर फोकस रहेगा।

NDA + JEE ड्यूल कोर्स

कक्षा 11वीं के छात्रों (लड़के और लड़कियां) के लिए NDA के साथ JEE की तैयारी कराने वाला ड्यूल प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। यह कोर्स छात्रों को रक्षा और इंजीनियरिंग दोनों क्षेत्रों में करियर विकल्प देता है।

मर्चेंट नेवी और CPL फाउंडेशन

एकेडमी द्वारा मर्चेंट नेवी और कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) के लिए भी फाउंडेशन कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन कोर्सों में संबंधित क्षेत्रों के लिए अकादमिक, फिजिकल और पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाएगी।

एकेडमी का कहना है कि सभी कोर्स अनुभवी रक्षा और शैक्षणिक फैकल्टी द्वारा संचालित होंगे, जिनमें अनुशासन और समग्र व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर रहेगा।

संपर्क जानकारी

प्रवेश और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र/अभिभावक मोबाइल- 8266061666, 7895616868 सीटें सीमित हैं, इसलिए समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।