SGRRU में सजेगी सुरों की महफिल। 27 को प्रियंका मेहर, 28 को विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट

SGRRU में सजेगी सुरों की महफिल। 27 को प्रियंका मेहर, 28 को विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 और 28 अप्रैल को दो दिवसीय स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

27 अप्रैल को लोक संगीत की शाम

कार्यक्रम के पहले दिन 27 अप्रैल को उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक धुनों की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में डीजे निक के म्यूजिक का भी तड़का रहेगा, जो माहौल को और ऊर्जावान बनाएगा।

28 अप्रैल को विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट

दूसरे दिन 28 अप्रैल को बॉलीवुड गायक विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित होगा। उनकी सुरीली आवाज और लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में शामिल युवाओं के लिए यह शाम यादगार बनने की उम्मीद है।

जैनिथ 2026 को लेकर तैयारियां तेज

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने बताया कि वार्षिक फेस्ट “जैनिथ 2026” के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

हैलीपैड बनेगा कार्यक्रम स्थल

पथरीबाग स्थित विश्वविद्यालय के हैलीपैड को कार्यक्रम स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।

दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन सांस्कृतिक विविधता और युवा ऊर्जा का संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें लोक संगीत और बॉलीवुड म्यूजिक का खास मेल देखने को मिलेगा।