SGRR एजुकेशन मिशन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CBSE 12वीं में सभी स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत
देहरादून। Shri Guru Ram Rai Education Mission के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है।
मिशन द्वारा संचालित सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी 100 प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान में खुशी का माहौल है।
मिशन प्रबंधन के अनुसार श्रीमंहत Devendra Das जी महाराज के मार्गदर्शन और शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी है। मिशन ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को निरंतर मजबूत किया है।
विज्ञान संकाय में अनोखी राठी ने किया टॉप
विज्ञान वर्ग में SGRR Public School Nehrugram की छात्रा अनोखी राठी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर SGRR Public School Race Course के अनीस रहे, जिन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर SGRR Public School Patel Nagar के आयुष रावत ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वाणिज्य वर्ग में सोमेश बडथ्वाल अव्वल
कॉमर्स संकाय में SGRR Public School Race Course के सोमेश बडथ्वाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मिशन के सभी विद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर SGRR Public School Talab की दिवाक्षी मेहता रहीं, जिन्होंने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर SGRR Public School Patel Nagar की हरप्रीत कौर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कला संकाय में चित्रा ने मारी बाजी
- आर्ट्स संकाय में SGRR Public School Bhaniyawala की चित्रा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
- दूसरे स्थान पर SGRR Public School Balawala की वेदिका नेगी रहीं, जिन्होंने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
- तीसरे स्थान पर SGRR Public School Raja Road की ममता कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
मिशन प्रबंधन ने दी बधाई
श्री महाराज जी और मिशन प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मिशन आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और संस्कार आधारित शिक्षण के लिए कार्य करता रहेगा।

