उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल। 29 इंस्पेक्टरों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुमाऊं रेंज के छह जिलों में तैनात 29 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने 18 नवंबर 2026 को तबादला आदेश जारी किए हैं। सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले जिले में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल के दायरे में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है।
आदेश के अनुसार, निर्धारित अवधि तक एक ही जिले में तैनात रहने वाले और पिछले विधानसभा चुनाव अथवा उसके बाद हुए उपचुनाव के दौरान भी उसी जिले में तैनात रहे निरीक्षकों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया है।
किस जिले से कितने निरीक्षकों के हुए तबादले?
ऊधमसिंह नगर से 12 निरीक्षकों के तबादले
- भूपेन्द्र सिंह बृजवाल – नैनीताल
- धीरेन्द्र कुमार – नैनीताल
- हरेन्द्र चौधरी – चंपावत
- मनोहर दसौनी – चंपावत
- राजेन्द्र सिंह डांगी – नैनीताल
- महिला निरीक्षक बसंती आर्या – अल्मोड़ा
- प्रकाश सिंह – चंपावत
- नरेश चौहान – अल्मोड़ा
- संजय पाठक – चंपावत
- बिजेन्द्र साह – चंपावत
- अशोक कुमार – नैनीताल
- श्याम सिंह रावत – बागेश्वर
नैनीताल से 2 निरीक्षकों के तबादले
- हरपाल सिंह – बागेश्वर
- दिनेश सिंह फर्त्याल – पिथौरागढ़
अल्मोड़ा से 7 निरीक्षकों के तबादले
- देवेश कुमार पाण्डेय – नैनीताल
- अशोक कुमार – ऊधमसिंह नगर
- हेम चन्द्र पंत – ऊधमसिंह नगर
- मदन मोहन जोशी – नैनीताल
- देवेन्द्र सिंह नेगी – ऊधमसिंह नगर
- भुवन चन्द्र जोशी – चंपावत
- योगेश उपाध्याय – ऊधमसिंह नगर
पिथौरागढ़ से 1 निरीक्षक का तबादला
- संजीव कुमार – ऊधमसिंह नगर
चंपावत से 3 निरीक्षकों के तबादले
- महिला निरीक्षक पुनीता बलौदी – नैनीताल
- चेतन रावत – ऊधमसिंह नगर
- बधी सिंह बिष्ट – नैनीताल
बागेश्वर से 4 निरीक्षकों के तबादले
- कैलाश सिंह नेगी – ऊधमसिंह नगर
- महिला निरीक्षक श्वेता दिनारी – ऊधमसिंह नगर
- सलाहउद्दीन – नैनीताल
- त्रिलोक राम बगरेटा – नैनीताल
चुनाव से पहले हुए इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका उद्देश्य एक ही जिले में लंबे समय से तैनात पुलिस अधिकारियों के प्रभाव को कम करना और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।
देखें लिस्ट:-




