बारिश में धंसा करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी पुल, देखें वीडियो….
देहरादून। राजधानी देहरादून को विकासनगर और हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाला नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल तेज बारिश के बीच क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। सौंग नदी में आए तेज बहाव के चलते पुल का एक हिस्सा धंसने से देहरादून-विकासनगर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है।
देखें वीडियो:-
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के बाद पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पुल पहली बड़ी बारिश का सामना नहीं कर सका।
लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन मौके पर स्थिति का जायजा ले रहा है और पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का तकनीकी निरीक्षण कराया जा रहा है। वहीं, इस घटना ने प्रदेश में सार्वजनिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।


