NEET UG 2026 में आकाश का उत्तराखंड में शानदार प्रदर्शन। देहरादून की दिव्यांशी ने हासिल की AIR 605
देहरादून। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। देहरादून की छात्रा दिव्यांशी चौधरी ने 720 में से 667 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 605 हासिल की है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, नैशा ध्यानी ने 655 अंक के साथ AIR 1130, आरव सैनी ने 648 अंक के साथ AIR 1579, अदिति सिंह ने 640 अंक के साथ AIR 2287 तथा श्रुति ने 619 अंक प्राप्त कर AIR 5283 हासिल की।
संस्थान के अनुसार, इस वर्ष भी आकाश के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। चार छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया है।
संस्थान ने इस सफलता का श्रेय अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट, व्यापक अध्ययन सामग्री और व्यक्तिगत मार्गदर्शन को दिया है।
अपनी सफलता पर दिव्यांशी चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आकाश ने उनकी तैयारी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने कहा कि दिव्यांशी की सफलता कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अभिभावकों व शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार करने में मदद करना है।
संस्थान ने बताया कि पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार AIR-1 हासिल किया है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत और टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में संस्थान की निरंतर सफलता को दर्शाता है।


