Job Update: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा अवसर। ऐसे करें आवेदन

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा अवसर। ऐसे करें आवेदन

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी (DBUU) ने अपने कैंपस के विस्तार के साथ विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया, कंटेंट, इंजीनियरिंग और सपोर्ट स्टाफ समेत कई पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जाएगी:-

  • सोशल मीडिया मैनेजर
  • कंटेंट राइटर (अंग्रेजी)
  • एचआर एग्जीक्यूटिव (न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव)
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल / इलेक्ट्रिकल) – 2 पद

सपोर्ट और फील्ड स्टाफ के लिए भी अवसर

यूनिवर्सिटी ने सपोर्ट एवं फील्ड स्टाफ के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें:-

  • मैनेजर कम बिल्डिंग सुपरवाइजर
  • गार्डनर
  • ड्राइवर (LMV)
  • हेल्पर / चपरासी – 10 पद

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट dbuu.ac.in पर विजिट किया जा सकता है या दिए गए संपर्क नंबर +91 7579489703 पर संपर्क किया जा सकता है।

कैंपस लोकेशन

यूनिवर्सिटी का कैंपस नवगांव, मांडूवाला, देहरादून में स्थित है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, यह भर्ती अभियान संस्थान के विस्तार और बढ़ती शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।