Job Update: देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर भर्ती का मौका। पंजीकरण शुरू

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर भर्ती का मौका। पंजीकरण शुरू

Latest Job Update 2026: जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 11 अगस्त 2026 को प्रातः 9:30 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से करेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 4 अगस्त 2026 से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा वैध पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य होगा।

रोजगार मेले में सीएएमपी-108, एनआईटीटी लिमिटेड, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों द्वारा कुल 559 पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि परिस्थितियों के अनुसार रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियों और रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से समय रहते पंजीकरण कर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की।