बिग ब्रेकिंग: UKMSSB ने जारी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति। ऐसे करेंआवेदन

UKMSSB ने जारी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति। ऐसे करेंआवेदन

UKMSSB JOB UPDATE 2026: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती को लेकर संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है।

पहले जारी 180 पदों की भर्ती को बढ़ाकर अब कुल 335 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह संशोधन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल 2026 को जारी नए विज्ञापन के माध्यम से लागू किया गया है।

नई विज्ञप्ति के अनुसार समूह ‘ग’ के अंतर्गत आने वाले इन पदों पर चयन प्रक्रिया बोर्ड के माध्यम से पूरी की जाएगी। विभाग को महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर यह संशोधन किया गया है।

श्रेणीवार पदों का विवरण

भर्ती में कुल 335 पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है।

  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 48
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 19
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 26
  • अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए 237 पद निर्धारित किए गए हैं।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन बैण्ड-1 (₹5200–20200) के साथ ग्रेड पे ₹2000 मिलेगा, जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-3 (₹21700–69100) में परिवर्तित है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026
  • आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 मई 2026 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।
  • आवेदन पत्र में संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 06 मई से 09 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

पुराने अभ्यर्थियों के लिए राहत

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी पहले 180 पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, वे निर्धारित अवधि में अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। अंतिम रूप से संशोधित (Edited) डेटा ही मान्य होगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, जनपदवार पदों का ब्योरा और आरक्षण की शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org⁠ पर उपलब्ध हैं।

अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। यह भर्ती प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।