जॉब अपडेट: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 6 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 6 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन

BOB Latest Job Update 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। http://bankofbaroda.in ने अपने कॉरपोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट (C&IC) विभाग में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 86 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देशभर में कहीं भी की जा सकती है।

भर्ती की मुख्य बातें

  • भर्ती संस्था: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
  • विभाग: कॉरपोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट (C&IC)
  • विज्ञापन संख्या: BOB/HRM/REC/ADVT/2026/10
  • कुल पद: 86
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • नौकरी का स्थान: अखिल भारतीय स्तर
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026

पदवार रिक्तियां

  • मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट: 4 पद
  • सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट: 38 पद
  • चीफ मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट: 1 पद
  • सीनियर मैनेजर – C&IC रिलेशनशिप: 36 पद
  • चीफ मैनेजर – C&IC रिलेशनशिप: 7 पद

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी: ₹850
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / पूर्व सैनिक / महिलाएं: ₹175

आयु सीमा (1 जून 2026 के अनुसार)

  • मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट: 25 से 30 वर्ष
  • सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट: 28 से 35 वर्ष
  • चीफ मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट: 32 से 42 वर्ष
  • सीनियर मैनेजर – C&IC रिलेशनशिप: 28 से 35 वर्ष
  • चीफ मैनेजर – C&IC रिलेशनशिप: 32 से 42 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य।
  • फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा या CA/CMA/CS/CFA योग्यता आवश्यक।
  • पद के अनुसार 3 से 8 वर्ष तक का प्रासंगिक अनुभव अनिवार्य।
  • चीफ मैनेजर पदों के लिए कॉरपोरेट क्रेडिट क्षेत्र में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

वेतनमान

  • MMG/S-II: ₹64,820 से ₹93,960
  • MMG/S-III: ₹85,920 से ₹1,05,280
  • SMG/S-IV: ₹1,02,300 से ₹1,20,940
  • इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य बैंकिंग लाभ भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • आवेदन पत्रों की जांच (Application Scrutiny)
  • ऑनलाइन परीक्षा (यदि आयोजित की गई)
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट
  • ग्रुप डिस्कशन
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

संभावित परीक्षा पैटर्न

  • रीजनिंग: 25 प्रश्न, 25 अंक
  • अंग्रेजी भाषा: 25 प्रश्न, 25 अंक
  • मात्रात्मक योग्यता: 25 प्रश्न, 25 अंक
  • प्रोफेशनल नॉलेज: 75 प्रश्न, 150 अंक
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 225
  • समय अवधि: 150 मिनट

सर्विस बॉन्ड

  • चयनित उम्मीदवारों को बैंक में कम से कम 3 वर्ष तक सेवा देनी होगी।
  • निर्धारित अवधि से पहले नौकरी छोड़ने पर ₹5 लाख का बॉन्ड देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक नोटिफाकेशनClick Here
ऑनलाइन आवेदनClick Here
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bankofbaroda.bank.in/