वीडियो: रात के अंधेरे में दो गुलदारों की दस्तक, CCTV में कैद। इलाके में दहशत, देखें….

रात के अंधेरे में दो गुलदारों की दस्तक, CCTV में कैद। इलाके में दहशत, देखें….

  • रिहायशी इलाके में बेखौफ टहलते दिखे गुलदार, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड के भीमताल क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई, जब देर रात रिहायशी इलाके में दो गुलदारों की आवाजाही CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

देखें वीडियो:-

जानकारी के अनुसार, 21 मार्च की रात करीब दो बजे नैनीताल जिले के भीमताल के दुगशील क्षेत्र में एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में दो वयस्क गुलदार टहलते हुए नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों गुलदार बेहद शांत अंदाज में घर के सामने से गुजरते हुए पहाड़ी की ओर बढ़ जाते हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार अब जंगलों से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों में लगातार दिखाई दे रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों ने यह भी अपील की है कि रात के समय विशेष सतर्कता बरती जाए और बच्चों को घर से बाहर न निकलने दिया जाए।

विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में भोजन की कमी और मानव गतिविधियों के बढ़ते दखल के कारण गुलदार रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।

फिलहाल वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।