सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत
रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। विकासखंड के नैल गांव निवासी एक युवक की बाइक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। मृतक युवक का नाम दीपक जोशी उम्र 29 वर्ष है।
युवक भारतीय सेना का जवान बताया जा रहा है। जो जोशीमठ में तैनात था। वहीं युवक कुछ ही समय पूर्व छुट्टी पर घर आया था, जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व ही हुआ था युवक का विवाह।

स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लायी। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं युवक की पत्नी मोनिका उम्र 23 वर्ष पर हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चल रहा है।
थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, बाइक दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई और घायल अवस्था में दम्पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया।
जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक दुर्घटना में युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।