दुःखद: इधर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल, उधर हाथी ने महिला को पटक-पटककर मार डाला

इधर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल, उधर हाथी ने महिला को पटक-पटककर मार डाला

उत्तरकाशी। यमुनाघाटी में अचानक से हुई बारिश से ग्राम बंचाण गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी बचाण गाँव और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह निवासी कपोला खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी। इतने में अचानक से भयंकर बारिश होने लगी और बारिश होते ही आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई।

ग्रामीणों ने बताया कि, पूनम की माताजी अपने गांव कपोला से अपनी बेटी की मदद करने के लिए इन दिनों पंचाण गांव आई हुई थी।

जिला पंचायत सदस्य आंनद राणा ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।चिकित्साधिकारी ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

हाथी ने महिला को पटक-पटककर मार डाला

नैनीताल जिले में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आबादी की ओर चहल कदमी तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि, महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब साढ़े चार बजे जंगल की ओर जा रही थी। तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया।

महिला भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वन विभाग ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गांव टेड़ा निवासी जसपाल सिंह की पत्नी अनीता देवी (42 वर्ष) गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई थी बताया जा रहा है कि जंगल से लौटते समय गांव से 150 मीटर की दूरी पर अनीता के साथ की महिलाएं थोड़ा आगे निकल गई थी। अचानक महिला के सामने हाथी आ गया।

अपने सामने हाथी को देखकर घबराई अनीता जान बचाने के लिए भागने लगी तो हाथी ने उसे सूंड़ से पकड़कर नीचे पटक दिया। महिला के सीने पर पैर रखकर हाथी आगे निकल गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।