गुड न्यूज: अग्निवीर भर्ती के Admit Card हुए जारी। ऐसे करें डाउनलोड

अग्निवीर भर्ती के Admit Card हुए जारी। ऐसे करें डाउनलोड

Indian Army Admit Card 2023: अगर आपने भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके काम की है।

अग्निवीर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानि CBT के प्रवेश पत्र जारी हो गए है। प्रवेश पत्र सेना के भर्ती पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते है।

अग्निवीर की भर्ती भारतीय थल सेना के देश भर के अलग-अलग आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के माध्यम से की जा रही है।
अग्निवीर भर्ती के पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) अहम टेस्ट होता है। CBT के टेस्ट के लिए अब एडमिट कार्ड भी जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड भारतीय थल सेना के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते है।

 

अग्निवीर के एडमिट कार्ड यहां से करे डाउनलोड

  • अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सेना के भर्ती पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जाना है।
  • वेबसाइट खुलने के बाद आपको होम पेज पर ही अग्निवीर के भर्ती सेक्शन में क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड के लिंक पर क्लिक कर अपना प्रवेश पत्र निकाल सकते है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद नये पेज पर आपने अपना विवरण लॉगिन आइडी और पासवर्ड को भरना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते है।