JOB ALERT: UKPSC जल्द जारी करेगा 732 पदों की भर्ती का विज्ञापन। रहें तैयार

JOB ALERT: UKPSC जल्द जारी करेगा 732 पदों की भर्ती का विज्ञापन। रहें तैयार

देहरादून। बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है कि, लोक सेवा आयोग नवंबर में 732 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी करेगा।

जिसमें बंदी रक्षक के 213 पदों पर भर्ती विज्ञापन सोमवार को जारी हो सकता है। जबकि कनिष्ठ सहायक के 519 पदों की भर्ती विज्ञप्ति 25 नवंबर के बाद जारी की जाएगी। आयोग ने भर्ती कैलेंडर में इसकी जानकारी दी थी।

इसके अलावा भर्ती कैलेंडर के मुताबिक अब जनवरी महीने में भी सहायक कृषि अधिकारी वर्ग चारा सहायक समेत 463 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा।