ब्रेकिंग: रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल गिरफ्तार

रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल गिरफ्तार

देहरादून विजिलेंस की टीम ने रुड़की में दिल्ली हरिद्वार हाईवे स्थित सैनीपुरम कॉलोनी निवासी लेखपाल नरेश सैनी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि, ठीक एक महीने पहले रुड़की तहसील से भी देहरादून विजिलेंस ने कानूनगो राज कुमार सैनी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम लेखपाल को अपने साथ देहरादून लेकर चली गई। वहीं, लेखपाल नरेश सैनी के घर पर विजिलेंस के कुछ कर्मचारी अभी भी छानबीन कर रहे हैं।

लेखपाल नरेश सैनी हरिद्वार की ज्वालापुर तहसील में तैनात है, जो कि रुड़की के सैनीपुरम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि, लेखपाल हरिद्वार तहसील क्षेत्र में रहता है।

लेखपाल नरेश सैनी आज सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच किसी व्यक्ति से सड़क पर रिश्वत ले रहा था। तभी विजलेंस टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ देहरादून ले गई है।

विजिलेंस के कुछ कर्मचारी अभी भी लेखपाल के घर में मौजूद हैं। वहीं अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि, लेखपाल किस व्यक्ति से रिश्वत ले रहा था और कितने पैसों की रिश्वत ले रहा था।