दुःखद: पार्षद शुभम नेगी का निधन। वार्ड में शोक की लहर

पार्षद शुभम नेगी का निधन। वार्ड में शोक की लहर

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 39 इंदिरा नगर से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां के पार्षद शुभम नेगी का आकस्मिक निधन हो गया है।

उनकी अंतिम यात्रा आज उनके आवास इंदिरा नगर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। युवा पार्षद के आकस्मिक निधन से पूरे वार्ड में शोक की लहर है।

महापौर सुनील उनियाल गामा व पार्षदों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की है।