हेट स्पीच विवाद: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले, भारत का हर हिन्दू चाहता है कि देश रामराज्य बने

हेट स्पीच विवाद: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले, भारत का हर हिन्दू चाहता है कि देश रामराज्य बने

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
धर्मनगरी हरिद्वार में हुई धर्म संसद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरिद्वार में हुई धर्म संसद को लेकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हर हिंदू भारत देश में राम राज्य लाना चाहता है।

श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि, हर व्यक्ति स्वतंत्र है, वह अपनी बात को रख सकता है, धर्म संसद में हेट स्पीच नहीं थी, हर हिंदू व्यक्ति चाहता है कि, राम राज्य बने मगर महात्मा गांधीजी के प्रति इस्तेमाल की गई भाषा उचित नहीं है, यह बहुत ही निंदनीय है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि, धर्म संसद में हेट स्पीच नहीं की गई, बल्कि राम राज्य की मांग उठाई जा रही थी। भारत में रहने वाला हर हिंदू व्यक्ति चाहता है कि, राम राज्य की स्थापना हो, मथुरा-काशी बने। इनका कहना है कि, गांधी जी के प्रति गलत भाषा का प्रयोग अनुचित है, हम पहले भी इसकी निंदा कर चुके हैं, इस तरह की भाषा निंदनीय है।

धर्मनगरी हरिद्वार में हुई धर्म संसद में हेट स्पीच विवाद ने पूरे देश में बवाल मचा दिया था। संत समाज इस मामले पर अब खुलकर बोल रहा है और चाहता है कि, भारत देश राम राज्य बने। संतो को केंद्र की मोदी सरकार से भी आस है कि, सरकार इस मामले पर कुछ कदम जरूर उठाएगी।