नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों में झड़प। कार्यालय पर जड़ा ताला

नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों में झड़प। कार्यालय पर जड़ा ताला

 

देहरादून। सोमवार को नगर निगम क्षेत्र में लाइटें लगाने में कोताही को लेकर कर्मचारियों और दो पार्षदों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। जिसके चलते मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

नौबत यहां तक आ गई कि, कर्मचारियों ने दफ्तर में ताले लगाकर कामकाज ठप कर दिया। वहीं निगम में आई जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्षद रवि गुसाईं और विनोद कुमार का कर्मचारियों के साथ एलईडी लाइटों को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि, पार्षदों ने कर्मचारियों पर लाइटें दुरुस्त न रखने का आरोप लगाते हुए अभद्रता कर दी, जिसके बाद वे मौके स चले गए।

इसको लेकर कर्मचारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने दफ्तर में ताला जड़ दिया। कर्मचारियों का कहना है कि, पार्षद उन्हें धमकी देंगे तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि, निजी कंपनियों की लापरवाही पर जवाब कर्मचारी क्यों देंगे। वहीं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, हाउस टैक्स जमा करने समेत अन्य कामकाज से निगम पहुंचे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।