अपराध: तीन बच्चों संग नदी में कूदी महिला। एक कि मौत, दो लापता

तीन बच्चों संग नदी में कूदी महिला। एक कि मौत, दो लापता

देहरादून। विकासनगर में एक महिला ने अपने तीनों बच्चों सहित आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने पहले बच्चों को नहर में फेंका और उसके बाद खुद भी नहर में कूद गई।

जानकारी के मुताबिक गांव वालों के प्रयास से महिला की जान तो बच गई है। वहीं दो बच्चों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। जबकि चार साल की जिया का शव पुलिस को मिला है। वहीं दो बच्चे अभी मिसिंग हैं।

जिनको ढूंढने का प्रयास जारी है। मामला विकासनगर का है। जहां महिला ने अपने पति से विवाद के बाद ये सब किया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।