बूझे चूल्हों को जलाने का काम करेगी “गूंज” एवं “हम सब साथ है” संस्था, कोई गरीब नहीं सोयेगा भूखा

हम सब साथ है 2

बूझे चूल्हों को जलाने का काम करेगी “गूंज” एवं “हम सब साथ है” संस्था, कोई गरीब नहीं सोयेगा भूखा

देहरादून। कोरोना महामारी के कारण सरकार ने पूरे देश भर में लॉकडाउन कर रखा है। जिसके कारण रोजमर्रा में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे लोगों के समक्ष एक बड़ा संकट आ खड़ा हो गया है। जिसे दूर करने की “गूंज एवं हम सब साथ हैं” संस्था ने ठानी है। जानकारी देते हुए गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद ने बताया कि, हमारे द्वारा गरीब बस्तियों में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को घरेलू सामान वितरित किया जा रहा है। जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी इत्यादि उपयोगी समान वितरित किया गया है।

हम सब साथ हैं 1
       गरीब परिवारों को राशन वितरित करते संस्था के अध्यक्ष आनंद

वही हम सब साथ हैं संस्था के अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि, हमारा द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को चिन्हित कर राशन का समान घर-घर जाकर दिया गया है। जिसमें मुख्यतः खुडबुडा मोहल्ला, पार्क रोड, लक्ष्मण चौक, गांधीग्राम, संजय कॉलोनी, पटेल नगर एवं सहस्त्रधारा रोड पर निर्धन एवं असहाय लोगों को घरेलू सामान दिया गया। आनंद ने यह भी कहा कि, अभी हमारे देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग बड़ी संख्या में है, और कोरोना महामारी के कारण दिहाड़ी-मजदूरी ना कर पाने के कारण उनके घर के चूल्हे नहीं जल पा रहे है।

रविन्द्र ने आह्वान किया कि, गूंज संस्था एवं हम सब साथ हैं संस्था के जैसे ही और संस्थाएं भी गरीबों को मदद पहुंचाएं और इस आपातकाल की स्थिति में जरूरतमंदों की मदद करें। इस मौके पर संस्था के संरक्षक अरुण कुमार शर्मा, सचिव आशा आनंद, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष नितिन जैन, असलम खान एवं नवीन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।