लॉकडाउन: 31 मार्च मंगलवार को सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां

31 मार्च मंगलवार को सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां

देहरादून। मंगलवार 31 मार्च को राज्य में गाड़ियां चलाने का आदेश त्रिवेंद्र सरकार ने अब वापस ले लिया है। केंद्र सरकार ने राज्य में आवागमन पर रोक लगा दी है। त्रिवेंद्र सरकार ने राज्य के अंदर ही गाड़ियां चलाए जाने की छूट मंगलवार 31 मार्च को दी थी, किंतु इस छूट पर काफी सवाल खड़े हो गए थे।

 

बता दें कि, उत्तराखंड के बुद्धिजीवी लोगों ने भी इसका व्यापक विरोध किया। केंद्र सरकार ने यह आदेश पूरे देश भर के लिए किया है। अब कहीं भी गाड़ियां नहीं चल पाएंगी। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन को केंद्र सरकार के आदेशों का अनुपालन करने को कहा है। इसके अलावा जो लोग अपने घर नहीं जा पाएंगे अथवा जो रास्तों में फंसे हुए हैं, अब उनके रहने खाने तथा जांच, इलाज आदि का दायित्व स्थानीय जिला प्रशासन को संभालना होगा।