Exclusive: भाजपा हटाओ कांग्रेस लाओ का नारा जल्द होगा जनता की जुबान पर: इंदिरा

भाजपा हटाओ कांग्रेस लाओ का नारा जल्द होगा जनता की जुबान पर

 

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने त्रिवेंद्र सरकार के 3 साल के कार्यकाल को विफल बताया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है। विकास कार्य कहीं नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री खुद अपनी घोषणाओं को पूरा नहीं करा पा रहे है। साथ ही रोजगार के नाम पर निकाली गई पहली भर्ती में भी बड़ी धांधली हो गयी है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि, प्रदेश के अंदर विकास प्राधिकरण सरकार के गले की हड्डी बन चुका है। राज्य की स्थिति बेहद दुखद है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा हटाओ कांग्रेस लाओ का नारा जल्द ही जनता की जुबान पर होगा। इसके लिए 26 फरवरी को एमबी इंटर कॉलेज से रामलीला ग्राउंड तक कांग्रेस लालटेन यात्रा निकलेगी। प्रदेश के सभी बड़े नेता और हजारों लोग लालटेन यात्रा में शामिल होंगे।