रुद्रप्रयाग: भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

 

– क्षेत्र में दहशत का माहौल….

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग। आज दिनांक 15 दिसंबर 2019 दिन रविवार को जिला रुद्रप्रयाग में भालू ने एक महिला पर गंभीर रूप से हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गयी। राजेश्वरी देवी पत्नी विनोद सिंह नेगी, ग्राम कणसिली विकासखंड अगस्तमुनि, सुबह 11:00 बजे जंगल में घास काट रही थी, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। साथ की अन्य महिलाओं ने हो-हल्ला भी किया, लेकिन भालू ने अपना हमला जारी रखा, फिर महिलाओं ने गांव वालों को मदद के लिए पुकारा।

 

गांव से लोग दौड़ करके आये और जब तक महिला को भालू के चंगुल से छुड़वाया तब तक भालू ने उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया गया जहां से जानकारी प्राप्त हुई है कि, उन्हें इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया गया है। इस प्रकरण में DFO रुद्रप्रयाग वैभव कुमार ने बताया कि, वन विभाग की टीम घायल महिला को देखने जिला अस्पताल मे गई, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे रेफर किया जा रहा है, और जल्द ही गांव में वन विभाग की टीम मौका करेगी।