Exclusive: स्कूली छात्रा को बनाया एक दिन का थानेदार

स्कूली छात्रा को बनाया एक दिन का थानेदार

 

– छात्रा ने कानून के बारे में लोगों को दी जानकारी….

कौशांबी। मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर की कक्षा नौ की छात्रा को एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया एक दिन की थानेदारनी का उसने बखूबी फर्ज निभाया है। पुलिस विभाग के विभिन्न कानूनों और सहायता संबंधित टोल फ्री नंबर की एक दिन की थानेदारनी ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि, कानून और नियम का पालन करना हर व्यक्ति का दायित्व है। पुलिस विभाग द्वारा आपात काल के समय मदद के लिए बनाए गए उत्पीड़न रोकने से संबंधित टोल फ्री नंबर 1090/1098 हंड्रेड डायल 101 फायर सर्विस की उपयोगिता और उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में एक दिन के थानेदारनी ने जानकारी दी है।

 

 

बता दें कि, स्कूल की छात्रा प्रिया त्रिपाठी को थानेदार बनाया गया और फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर कैसे कानूनी कार्यवाही करना है, और फरियादियों को कैसे न्याय दिलाना है, इस बारे में विस्तार से समझाया गया है। कक्षा 10 का विद्यार्थी अनमोल सिंह को थाना उपाध्यक्ष बनाया गया मगनलाल छात्र ने कानूनी कार्रवाई की जानकारी मांगी जिस पर उसे कानूनी जानकारी दी गई है। इस मौके पर महिला थाना अध्यक्ष गायत्री सिंह अध्यापक अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, आर्यन सिंह, सहित इलाके के तमाम गणमान्य लोग स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।