नंदा की चौकी का नया पुल यातायात के लिए खुला, लोगों को जाम से मिलेगी राहत
- आवागमन हुआ सुगम, क्षेत्रवासियों और यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
देहरादून। नंदा की चौकी में निर्मित नया पुल अब आम जनता के लिए यातायात हेतु खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से क्षेत्र में लंबे समय से बनी यातायात संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
देखें वीडियो:-
अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ देहरादून-विकासनगर मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों का सफर अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
पुल के संचालन से वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में भी काफी हद तक कमी आने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने पुल शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया है।

