23 सितंबर को इस जिले के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित। जानिए कारण….

23 सितंबर को इस जिले के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित। जानिए कारण….

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन और ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन के अवसर पर 23 सितंबर को नैनीताल नगर में श्रद्धा और आस्था का माहौल रहेगा।

महोत्सव के समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा। प्रशासन ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया है।

महोत्सव के समापन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और मां नंदा-सुनंदा के डोले का धार्मिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते नगर में यातायात का दबाव भी बढ़ सकता है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नगर क्षेत्र के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।