UKPSC ने घोषित किया PCS-2024 का अंतिम परिणाम। उत्तराखंड को मिले 9 नए डिप्टी कलेक्टर
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS)-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम के साथ ही राज्य को नौ नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। इस बार की मेरिट सूची में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है।
डिप्टी कलेक्टर पद की मेरिट सूची में जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जबकि वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं। शीर्ष दो स्थानों पर महिलाओं का कब्जा प्रशासनिक सेवाओं में बढ़ती महिला भागीदारी और सफलता का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
आयोग ने मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की है।
डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थी
- जसमीत कौर
- वर्षा जोशी
- आशुतोष नौटियाल
- अमित चंद्र द्विवेदी
- मीनाक्षी भाटिया
- फराज मियां
- वायरल शर्मा
- उज्ज्वल डालाकोटी
- काजल सैनी
पुलिस उपाधीक्षक (CO) पद पर चयनित अभ्यर्थी
पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा निम्न अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं:
- ऐश्वर्या भट्ट
- मनीष चंद्र रमोला
- संदीप कुमार सिंह पटेल
- शताक्षी शर्मा
- सक्षम
- गोविंद पांडेय
- हिमांशु दिवाकर
- श्रेया सिंह
- प्रकृति नेगी
इन महत्वपूर्ण पदों पर भी हुई नियुक्तियां
अंतिम चयन सूची में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें शामिल हैं—
- जिला कमांडेंट होमगार्ड
- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO)
- जिला पंचायत राज अधिकारी
- कार्याधिकारी जिला पंचायत
- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
- सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी
परिवीक्षा अधिकारी
शिक्षा और कर विभाग में सबसे अधिक चयन
इस वर्ष सबसे अधिक चयन शिक्षा, वित्त और कर विभागों में दर्ज किए गए हैं।
- उप शिक्षा अधिकारी – 58 पद
- राज्य कर अधिकारी – 53 पद
- सहायक आयुक्त राज्य कर – 16 पद
- वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी – 14 पद
साक्षात्कार के बाद जारी हुआ अंतिम परिणाम
यूकेपीएससी के अनुसार अंतिम परिणाम 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर तैयार किया गया है।
बेटियों ने फिर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
PCS-2024 के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्तराखंड की बेटियां प्रशासनिक सेवाओं में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक जैसे प्रतिष्ठित पदों की मेरिट सूची में महिलाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

