बड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा, इतने रुपये हुआ महंगा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा, इतने रुपये हुआ महंगा

देहरादून। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। लंबे समय बाद आम लोगों को ईंधन के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी New Delhi में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 97.91 रुपए और डीजल की कीमत 90.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव, खासकर ईरान-अमेरिका टकराव और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते तेल कंपनियों पर भारी दबाव बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इसके कारण सरकारी तेल कंपनियों को प्रतिदिन करीब 1000 करोड़ रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था।

दिल्ली में नए रेट क्या हुए?

  • पेट्रोल: 94.77 रुपए से बढ़कर लगभग 97.77 रुपए प्रति लीटर
  • डीजल: 87.67 रुपए से बढ़कर लगभग 90.67 रुपए प्रति लीटर

करीब चार साल तक स्थिर रहने के बाद ईंधन कीमतों में यह बड़ा बदलाव हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में महंगाई पर इसका सीधा असर पड़ सकता है, क्योंकि परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं।

युद्ध और सप्लाई संकट बना वजह

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ते ही घरेलू बाजार पर भी असर दिखने लगता है।

इस बीच सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ गई है।