370 पदों की भर्ती में बड़ा अपडेट। UKSSSC ने जारी की DV तिथि, मेरिट लिस्ट भी घोषित
UKSSSC Latest Update 2026: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक (विभिन्न ट्रेड) भर्ती 2024 के तहत एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।
आयोग ने 370 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (20 नवंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024) के आधार पर अब अभिलेख सन्निरीक्षा (Document Verification) का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
आयोग की विज्ञप्ति संख्या 13/गोपन/2026-27 दिनांक 29 अप्रैल 2026 के अनुसार, ट्रेडवार औपबंधिक श्रेष्ठता सूची (Provisional Merit List) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
अभिलेख सन्निरीक्षा का कार्यक्रम
5 मई 2026 (मंगलवार)
- अनुदेशक (इलेक्ट्रिकल)
- अनुदेशक (फिटर)
- अनुदेशक (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक)
6 मई 2026 (बुधवार)
- अनुदेशक (वेल्डर)
- अनुदेशक (इम्प्लॉयबिलिटी स्किल)
- अनुदेशक (कला-गणित)
- ड्राफ्ट्समैन सिविल
- फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी
7 मई 2026 (बृहस्पतिवार)
- ICT सिस्टम मेंटेनेंस
- टर्नर, रेफ्रिजरेशन एवं AC तकनीशियन
- ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक
- मोटर व्हीकल मैकेनिक
- स्टेनोग्राफर (हिंदी)
- प्लम्बर, COPA, ऑटो बॉडी रिपेयर/पेंटिंग
- आदि अन्य ट्रेड
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज + 2 स्वप्रमाणित प्रतियां + 6 पासपोर्ट फोटो के साथ सुबह 9:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है।
- ऑनलाइन वरीयता (Preference) भरना अनिवार्य है। एक बार सबमिट होने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा।
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य किया गया है।
- आरक्षण लाभ लेने वालों को वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- सरकारी/अर्द्धसरकारी कर्मचारियों को NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लाना अनिवार्य है।
- नाम/पिता के नाम में अंतर होने पर शपथ पत्र आवश्यक होगा।
महत्वपूर्ण चेतावनी
- निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।
- अधूरे या गलत दस्तावेज प्रस्तुत करने पर अंतिम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा।
- आयोग परिसर में मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें और आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध चेकलिस्ट व प्रवेश पत्र का प्रिंट लेकर ही सन्निरीक्षा में शामिल हों।

