बिग ब्रेकिंग: UKPSC की मुख्य अग्निशमन अधिकारी परीक्षा में आवेदन सुधार का अंतिम मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

UKPSC की मुख्य अग्निशमन अधिकारी परीक्षा में आवेदन सुधार का अंतिम मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

देहरादून। Uttarakhand Public Service Commission ने उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के अंतर्गत मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के पद पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन (Edit/Correction) का एकमात्र अवसर प्रदान करते हुए एडिट विंडो खोलने की घोषणा की है।

एडिट विंडो की तिथियां

  • शुरुआत: 15 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 24 अप्रैल 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
  • आवेदन संशोधन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर किया जा सकेगा

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

  • केवल वही अभ्यर्थी संशोधन कर सकेंगे, जिन्होंने 06 अप्रैल 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की है।
  • अभ्यर्थियों को अपने ई-मेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

क्या-क्या कर सकेंगे संशोधित

  • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को छोड़कर अन्य सभी प्रविष्टियों में बदलाव संभव
  • श्रेणी/उपश्रेणी में भी परिवर्तन किया जा सकता है।

शुल्क से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • श्रेणी/उपश्रेणी बदलने पर नया शुल्क लागू हो सकता है।
  • यदि बदलाव ऐसी उपश्रेणी में है जिससे शुल्क प्रभावित नहीं होता, तो कोई शुल्क देय नहीं होगा।
  • अन्य सामान्य त्रुटि सुधार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • एडिट/करेक्शन की प्रक्रिया केवल एक बार उपलब्ध होगी।
  • संशोधन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही डेटा अपडेट माना जाएगा।
  • अंतिम रूप से Edited Data ही वैध माना जाएगा।
  • इस अवसर के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पद से जुड़ी जानकारी

  • कुल रिक्त पद: 01 (अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित)
  • विज्ञापन संख्या: A-1/DR (CFO)/S-1/2026
  • जारी तिथि: 17 मार्च 2026

मुख्य अग्निशमन अधिकारी जैसी महत्वपूर्ण भर्ती में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए यह एडिट विंडो अंतिम अवसर है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने आवेदन की सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच कर आवश्यक संशोधन अवश्य कर लें।