एक्सक्लूसिव: देहरादून में 05 लाख निष्क्रिय खातों में 210 करोड़ रुपये फंसे

देहरादून में 05 लाख निष्क्रिय खातों में 210 करोड़ रुपये फंसे

  • अब तीन माह का विशेष अभियान, “आपकी पूंजी, आपका अधिकार”

रिपोर्ट- अमित भट्ट
राजधानी देहरादून में करीब 05 लाख बैंक खातों में 210 करोड़ रुपये की निष्क्रिय पूंजी पड़ी हुई है। वर्षों से बिना उपयोग के अटकी इस रकम को उसके वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए बैंक तीन माह का विशेष अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग की पहल पर शुरू किए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान का नाम है, “आपकी पूंजी, आपका अधिकार”। इसका उद्देश्य बैंकों, बीमा कंपनियों, पेंशन फंड्स और म्यूचुअल फंड्स में जमा अदावा (Unclaimed) राशि को पात्र लोगों तक वापस पहुंचाना है।

देशभर में जागरूकता कार्यक्रम

अभियान के तहत 14 और 15 नवंबर 2025 को देशभर के 100 जिलों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में देहरादून में भी दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें नागरिकों को निष्क्रिय खातों, बीमा दावों और अन्य वित्तीय संपत्तियों को पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई जाएगी।

देहरादून में 14 नवंबर को विशेष कार्यक्रम

देहरादून के अग्रणी जिला प्रबंधक संजय भाटिया ने बताया कि यह विशेष आयोजन 14 नवंबर (शुक्रवार) सुबह 11 बजे, आईआरडीटी प्रेक्षागृह, सर्वे चौक में होगा।

इस कार्यक्रम में

  • RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक)
  • SEBI
  • IRDAI
  • PFRDA
    सहित देश के प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह आयोजन स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

सरकार की पहल से जनता को लाभ

अभियान से उम्मीद है कि लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों व अन्य वित्तीय संस्थानों में जमा 210 करोड़ रुपये अब अपने हकदारों तक पहुंच सकेंगे।

वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि इस जागरूकता पहल से

  • निष्क्रिय खाताधारकों
  • बीमा पॉलिसी धारकों
  • पेंशन लाभार्थियों
  • म्यूचुअल फंड निवेशकों को बड़ा लाभ मिलने वाला है।

यह जानना क्यों जरूरी?

  • बहुत से लोग
  • पुराने बैंक खाते
  • बीमा दावे
  • पेंशन राशि

म्यूचुअल फंड निवेश को भूल जाते हैं, जिससे रकम लंबे समय तक निष्क्रिय पड़ी रहती है। यह अभियान ऐसी वित्तीय संपत्ति को सुरक्षित रूप से उसके मालिक तक वापस पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान का उद्देश्य — जनता की पूंजी, जनता तक

बैंकों की अपील:- नागरिक अपने दस्तावेज़ों की जांच कर अपने दावों को जल्द निपटाएं ताकि वे अपनी वैध पूंजी प्राप्त कर सकें।