Bank Of Baroda ने अप्रेंटिस के 2700 पदों पर निकाली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
BOB Latest Job Update 2025: नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अप्रेंटिस के 2700 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 11 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती संपूर्ण भारत के लिए है और महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन करने के पात्र हैं।
पदों का विवरण
बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों की नियुक्ति अप्रेंटिस के पदों पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,000 से 15,000 रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आयु की गणना 1 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹800
- एससी/एसटी: कोई शुल्क नहीं
- दिव्यांग (PwD): ₹400
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इन चरणों से होगा—
- ऑनलाइन परीक्षा
- स्थानीय भाषा परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती से संबंधित जारी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर ध्यान से पढ़ें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ: 11 नवंबर 2025
- आवेदनों की अंतिम तिथि: 1 दिसंबर 2025
महत्वपूर्ण लिंक
| Bank Of Baroda Vacancy 2025 Apply Online | Click Here |
| Bank Of Baroda Recruitment 2025 Notification | Click Here |
| Official Website | https://nats.education.gov.in/ |
नोट: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

