Weather Update: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज। इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना। येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज। इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना। येलो अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। उच्च हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक के साथ लंबे समय के बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

आज से उत्तरकाशी सहित अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और आस-पास के क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा देहरादून में शनिवार को मौसम साफ रहा और चटख धूप खिलने से तापमान में भी कोई कमी नहीं आई है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक है और फिलहाल कड़ाके की ठंड भी महसूस नहीं की जा रही है।

हालांकि सोमवार को होने वाली बारिश से ठंड में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर अनुपात हो सकता है।