वीडियो: यहाँ अचानक भरभरा कर अलकनंदा में गिरा निर्माणाधीन पुल। एक मजदूर बहा

यहाँ अचानक भरभरा कर अलकनंदा में गिरा निर्माणाधीन पुल। एक मजदूर बहा

जोशीमठ। बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत ब्रह्मकपाल के समीप निर्माणाधीन पुल अचानक भरभरा कर अलकनंदा में जा गिरा। हादसे के दौरान पुल पर दो मजदूर कार्य कर रहे थे। एक मजदूर को बचा लिया गया, जबकि दूसरा अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया। जिसे खोजने का कार्य किया जा रहा है।

वीडियो:-

मास्टर प्लान के तहत बनाया गया वैकल्पिक पुल टूट गया। पुलिस मजदूरों की खोजबीन कर रही है। ब्रह्म कपाल के पास कुछ दिन पहले ही बना था पुल। अलकनंदा नदी के सौंदर्यकरण का बद्रीनाथ धाम में कार्य चल रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर मजदूरों की खोजबीन कर रही है।