यहां ब्रिटानिया फैक्ट्री में लगी आग। करोड़ों का नुकसान

यहां ब्रिटानिया फैक्ट्री में लगी आग। करोड़ों का नुकसान

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि, यहां ब्रिटानिया फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है और देर रात की 11:00 बजे से लगी आग अब तक नहीं बुझ पाई है।

सैकड़ों गाड़ियां दमकल की आग बुझाने में अब तक लगी हुई है। खुद कंपनी का फायर हेडन भी लगा हुआ है। इसके अलावा सिडकुल की अन्य फैक्ट्रियां व फायर बिग्रेड भी मदद के लिए लगाए गए हैं। बावजूद इसके आग इतनी भयंकर है कि, बुझने का नाम नहीं ले रही।

पंतनगर सिडकुल की ब्रिटानिया फेक्ट्री में आग लगने से फेक्ट्री प्रबंधन सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना को देखते हुए जिलाप्रशासन सहित पुलिस प्रशासन ने मौके पर डेरा जमाया हुआ है।

आग ने फेक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया है। अग्निशमन के एक दर्जन से अधिक वाहन और कंपनियों के निजी वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। आग लगने से फेक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।