बड़ी खबर: जिला प्रशासन ने कई कर्मचारियों के किये तबादले। पढ़ें….

जिला प्रशासन ने कई कर्मचारियों के किये तबादले। पढ़ें….

देहरादून। जिला प्रशासन ने कर्मचारियों के बंपर तबादले कर दिए गए है। जिसमें से ग्रेड पे 4200 श्रेणी के 12, व ग्रेड पे 2800 श्रेणी के 10 और ग्रेड पे 200ं0 श्रेणी के 19 कार्मिकों का कार्यभार बदला गया है।

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने देहरादून जिला प्रशासन के कर्मचारियों केे तबादले को लेकर इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार कुछ कर्मचारियों ने अपनी तैनाती स्थल बदलवाने के लिए डीएम कार्यालय में अर्जी तक दे दी है।

इन कर्मचारियों के हुए तबादले

  • ग्रेड पे 4200- मनोज कुकरेती को चकराता तहसील से एसडीएम सदर दून न्यायालय का पेशगार बनाया गया है।
  • विनोद बाला जोशी को सदर तहसील के नायब नाजिर से एजेए 04, अभिलेखागार में तैनाती मिली है।
  • निधि टम्टा को अभिलेखागार से एसडीएम मसूरी का पेशगार बनाया गया है।
  • सुशील बडोनी को ग्रामीण सिलिंग से शस्त्र लिपिक बनाया गया है। बडोनी संबंद्धता के तौर पर यह चार्ज देख रहे थे।
  • रागिनी फरासी को सदर तहसील से कलक्ट्रेट में वाद लिपिक बनाया गया है।
  • मंजुला पुंडीर को आंदोलनकारी क्लर्क से बिल क्लर्क बनाया है।
  • ग्रेड पे 2800- देवेंद्र बोनाल को एसीआरए द्वितीय से जेसी चकराता भेजा गया है।
  • सरिता जोशी को सदर तहसील की कापिस्ट से वहीं राजस्व लिपिक सौंपा गया है।
  • आलोक शर्मा को सीआरए अनुभाग के साथ ही फौजदारी अभिलेखागार दिया गया है।
  • दीपक थापा को एसडीएम सदर के अहलमद से सदर तहसील में नायब नाजिर बनाया गया है।
  • राजस्व सहायक अनुभाग से अमित भट्ट को एसीआरए प्रथम बनाया गया है।
  • खनन अनुभाग की कनिष्ठ क्लर्क सरिता डबराल को आंदोलनकारी लिपिक बनाया गया है।
  • अपर नगर मजिस्ट्रेट की पेशगार सीमा शर्मा को एजेएस 3 बनाया गया है।
  • एजेए तीन से संबद्ध राजेंद्र कनवासी को अपर नगर मजिस्ट्रेट के पेशगार पद पर अटैच किया गया है।
  • नायब नाजिर रक्षा को तहसील का कापिस्ट बनाया गया है।
  • ग्रेड पे 2000 : गौरव रावत को तहसील त्यणी से तहसील विकासनगर भेजा गया है।
  • रजनी नेगी को कलक्ट्रेट में सूचना अनुभाग से खनन अनुभाग भेजा गया है।
  • गौहर बानो को पुनर्वास क्लर्क से सदर तहसील में उर्दू अनुवादक बनाया गया है।
  • सदर तहसील की उर्दू अनुवादक अजुमन जैदी को गौहर बानों की जगह लाया गया है।
  • शशि उनियाल को नजारात अनुभाग के डिस्पेचर से उप जिलाधिकारी सदर का अहलमद बनाया गया है।
  • कालसी से नेहा बिष्ट को कलक्ट्रेट स्थित सूचना अनुभाग लाया गया है।
  • दून तहसील में तैनात शिल्पिका सिंह को नजारत अनुभाग का डिस्पेचर बनाया गया है।
  • सहायक शस्त्र लिपिक प्रेम प्रकाश को राजस्व अनुभाग में भेजा गया है। कुछ अन्य कर्मचारियों के तबादले भी किए गए हैं।