गजब: देहरादून निवासी महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, 10 तोला सोना

देहरादून निवासी महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, 10 तोला सोना

देहरादून निवासी महिला पुष्पा मुन्जियाल डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।

महिला का कहना है कि, वो राहुल के विचारों से काफी प्रभावित है। इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही है।

ये जानकारी देते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि, राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपा।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि, उक्त महिला सुश्री पुष्पा मुन्जियाल राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं, उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

चाहे इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि, मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाय।

महिला ने 50 लाख की समाप्ति और 10 तोला सोना राहुल गांधी के नाम किया।