अपडेट: माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षिक वर्ष 2022-23 का वार्षिक कैलेंडर जारी। देखें….

माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षिक वर्ष 2022-23 का वार्षिक कैलेंडर जारी। देखें….

देहरादून। उत्तराखंड में माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षिक वर्ष 2022-23 का वार्षिक कैलेंडर विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसके तहत माध्यमिक ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में 27 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।

वही 1 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा शीतकालीन विद्यालयों में 20 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। जबकि 26 दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

शिक्षा निदेशक आर.के कुमार के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई-अगस्त में जहां वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा, तो वहीं छात्रवृत्ति से संबंधित नवीनीकरण मांग पत्र एवं आवेदन पत्र की तिथियों तक आगे बढ़ाए जाएंगे।

शैक्षणिक कैलेंडर में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से प्रवेश उत्सव शुरू होगा। जिसमें विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश दिलाने का अभियान शुरू किया जाएगा।