दुःखद: देश की रक्षा करते हुए चमोली का लाल शहीद। शोक की लहर

देश की रक्षा करते हुए चमोली का लाल शहीद। शोक की लहर

देहरादून। देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार चमोली के मंडल घाटी के सगर गांव निवासी 52 साल के गजेंद्र सिंह नेगी का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रूकने के कारण निधन हुआ है। गजेंद्र सिंह मणिपुर में असम रायफल में तैनात थे।

बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर सगर गांव पहुंचा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके पैतृक आवास पर रखा गया और इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि, शहीद गजेंद्र सिंह का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी एम्स दिल्ली में सेवारत है और बेटा पढ़ाई कर रहा है। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।