बड़ी खबर: कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को किया बाहर। 06 साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को किया बाहर। 06 साल के लिए निष्कासित

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव से पहले दो पूर्व विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया। दोनों पूर्व विधायकों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की गई है। फिलहाल, पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि, कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अनुशंसा के बाद प्रदेश पूर्व विधायक तस्लीम अहमद और जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के अनुशंसा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और ऐसे में किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताना जरूरी होगा कि, इससे पहले पार्टी ने कार्रवाई करते हुए प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा, प्रदेश सचिव अंकुर रौथाण, प्रदेश सचिव राजीव कंडारी, पूर्व प्रत्याशी ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार और जिला अध्यक्ष जसपाल लाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित किया था।

कांग्रेस ने यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त विधानसभा पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा की अनुशंसा पर की थी।