बदमाशों के हौंसले बुलंद, दो घरों में एक साथ लूटपाट। दहशत में लोग

बदमाशों के हौंसले बुलंद, दो घरों में एक साथ लूटपाट। दहशत में लोग

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। लक्सर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश आये दिन लूटपाट की वारदातों को बेधड़क अंजाम दे रहे है। बीती रात बदमाशो ने सुल्तानपुर गाँव मे दो घरों में जमकर लूटपाट की। पीड़ितों के अनुसार चार बंदूकों और धारदार हथियारों से लैस बदमाशो ने सुल्तानपुर निवासी इस्लाम के घर पर धावा बोल दिया।

बदमाशो ने हथियारों के बल पर इस्लाम और उसकी पत्नी रिहाना सहित परिवार के सभी सात लोगो को एक कमरे में जाकर बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशो ने घर मे रखे संदूक और अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार की नकदी और करीब दो लाख रुपये कीमत के गहने आदि सामान लूट लिया।

इसके बाद बदमाश इस्लाम के पड़ोसी नौशाद के घर मे घुस गए, बदमाशो ने यहाँ भी उसी तरह से सबसे पहले नौशाद को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। फिर उसकी पत्नी भूरी बेगम को तलवार की नोक पर आतंकित किया तथा घर के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया।

इसके बाद आलमारी खोलकर उसमें रखी 80 हजार की नकदी लूट ली, बदमाश जाते समय पीड़ित परिवारो को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे गए। लूट के शिकार डरे-सहमे दोनो परिवारों ने बदमाशों के चले जाने के काफी देर बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

दो घरों में लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सीओ बीएस चौहान और कोतवाल प्रदीप चौहान पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे। पूरी वारदात की जानकरी ली, पुलिस ने बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं दो घरो में एक साथ हथियारों के बल पर बदमाशों द्वारा लूट की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।