इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गुंजा “आप” पार्टी का कैंट कार्यालय। फ़ोटो पर फुल अर्पित कर मनाई भगत सिंह की जयंती

इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गुंजा “आप” पार्टी का कैंट कार्यालय। फ़ोटो पर फुल अर्पित कर मनाई भगत सिंह की जयंती

देहराूदन। शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा कार्यालय में उनकी फोटो पर फूल माला अर्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कैंट विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने कहा कि, भगत सिंह का नाम इस दुनिया में अमर है और रहेगा जब-जब कोई देशभक्ति की बात करेगा तब-तब भगत सिंह का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाएगा। आंनद ने कहा मैं स्वयं भी सरदार भगत सिंह से बहुत प्रेरित हूँ और यदि देशहित और उत्तराखंड देव भूमि के हित में उन्हें कितने भी आंदोलन प्रदर्शन करने पड़े तो वह करेंगे।

देश व प्रदेश के लिए वह अपने प्राणों की बाजी भी लगा देंगे। बचपन से ही वह अपने माता-पिता से भगत सिंह की कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं और आज जो भी कुछ उनके कार्य में क्रांति की झलक दिखती है वो भगत सिंह की ही देन है। यदि उन्हें तेजतर्रार आंदोलनकारी कहा जाता है तो वह सब भगत सिंह के कार्यकलापों से प्रेरित होकर ही ऐसा कर पाए हैं।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा सह प्रभारी विपिन्न खन्ना ने भी शहीद भगत सिंह के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। मौजूद सभी लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगा कर उनकी फोटो पर फूल अर्पित किए। इस अवसर पर मुकेश सिंह, मोहित कुमार, नवीन सिंह चैहान, प्रगति मान, शिव नारायन, आशा, मोहित शर्मा आदि लोग मौजूद थे।