एक्सक्लूसिव: पूर्व सीएम ने भाजपा अध्यक्ष पर साधा निशाना। बोले “भगत रामलीला में पाठ दशरत का और संवाद बोलते हैं रावण का”

पूर्व सीएम ने भाजपा अध्यक्ष पर साधा निशाना। बोले भगत “रामलीला में पाठ दशरत का और संवाद बोलते हैं रावण का”

– आगामी 2022 में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाकर करूँगा पच्याताप: रावत

हरिद्वार। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों नेता एक दूसरे पर जोरदार हमला कर रहे हैं। आज भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर जमकर वार किए। हरीश रावत ने बंशीधर भगत पर तंज कसा की बंशीधर भगत रामलीला में पाठ तो दशरत के करते हैं मगर वह संवाद रावण के बोलते हैं। यही नही हरीश रावत ने बंशीधर भगत के द्वारा दी गई पच्याताप करने की सलाह पर पलटवार करते हुए आगामी 2022 में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाकर पच्याताप करने की बात कही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, भगत दा रामलीला में दशरथ का पाठ करते है मगर संवाद रावण वाले बोलते है। भगत दा चाहते है कि, मैं पच्याताप करूँ तो मैं 2022 में कांग्रेस को वापस सत्ता में लाकर पच्याताप करूँगा। रामपुर तिराहा कांड में भाजपा के पास माफी मांगने के अलावा कुछ नही बचा है। भाजपा को देखना चाहिए कि, रामपुर तिराहा कांड में तत्कालीन किस मंत्री के सचिव का नाम सामने आया है। उसके बाद भाजपा रामपुर तिराहा कांड पर बात करें।

भाजपाा की कमियों और गलतियों की लंबी फहरिस्त है। वही स्कैप चैनल के मुद्दे पर बोलते हुए हरीश रावत का कहना है कि, उस समय जनहित को देखते हुए गंगा को सकैप चैनल घोषित किया गया था। वर्तमान में भाजपा सरकार पुनः जनहित को देखते हुए सकैप चैनल को पूर्ण गंगा घोषित करे। हरीश रावत और भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत में जुबानी जंग जोरों पर है। दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दूसरे की पार्टी पर उत्तराखंड राज्य को गर्त में पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं और एक दूसरे की कमियां गिना कर खुद सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखना चाहते हैं।