बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना का कहर। आज कुल 93 पॉजिटिव। टोटल- 1655

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी। आज कुल 93 पॉजिटिव। टोटल- 1655

– स्वास्थ्य महकमें में हलचल, जनता के दिलों में खोफ।

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ समय से लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है। इन बढ़ते आंकड़ों से एक ओर जहां स्वास्थ्य महकमें में हलचल मची हुई है तो वहीं प्रदेशवासियों के दिलों में भी भय की स्तिथि बरकरार है। आज पूरे प्रदेशभर में कोरोना के 93 नए मामले पाए गए है। जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1655 हो गया है। साथ ही 886 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 18 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर की रिपोर्ट में भी 75 कोरोना मरीज मिले थे।

आज इन जिलों में मिले कोरोना संक्रमित

● टिहरी जनपद से आज 33 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
● देहरादून जनपद से 16 लोगों की रिपोर्ट दोपहर को पॉजीटिव आई थी, जबकि शाम को आई रिपोर्ट में भी दून से 13 और लोगों में कोरोना पाया गया है। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई। इन लोगों में तीन लोग नई दिल्ली से लौटे हैं। एक गाजियाबाद से और एक स्वास्थ्य कर्मी है। इसके अलावा पांच लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है। दो लोग मुंबई से लौटे हैं और एक व्यक्ति स्थानीय निरंजनपुर मंडल से है।
● हरिद्वार से 16 लोगों में कोरोना पाया गया है।
● ऊधमसिंहनगर से आज चार लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
● चमोली जनपद से तीन लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
● पौड़ी गढ़वाल से आज एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
● रुद्रप्रयाग में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
● उत्तरकाशी से मुंबई से लौटे एक व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है।
प्रदेश में अब 4654 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक कुल 34604 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 1655 मरीजों में से 886 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में 769 एक्टिव मामले हैं।
उत्तराखंड में अब तक विभिन्न बीमारियों से सोलह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग माइग्रेट होकर अन्य राज्यों में चले गए हैं।