दुःखद: “पुष्पा छोरी पौड़ीखाला” गीत के अभिनेता का निधन। बीते माह मार्च में हुआ था अभिनेत्री का निधन

“पुष्पा छोरी पौड़ीखाला” गीत के अभिनेता का निधन। बीते माह मार्च में हुआ था अभिनेत्री का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के बहुतचर्चित गीतों में से एक ‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाला की, लगदी छै तु बड़ी कमाला की’ गीत के अभिनेता जयपाल नेगी का निधन हो गया है। यह बड़ी दुख की घटना है। इससे पहले बीते 13 मार्च में इस गीत की अभिनेत्री रीना रावत की हृदयाघात आने से मौत हो गई थी। उसके ठीक तीन माह के भीतर पुष्पा छोरी वाले गीत के अभिनेता व अभिनेत्री दोनों की मौत से गढ़वाल क्षेत्र स्तब्ध है।इस खबर के बाद उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर छा गई है। बता दें कि, गढ़वाली सुपर स्टार अभिनेता जयपाल नेगी विगत 25-26 वर्षों से गढ़वाल की संस्कृति और कला को संजोने का कार्य कर रहे थे। अनेक गढ़वाली एल्बम गीत, वीडियो, फिल्मों के जरिए उन्होंने हर उम्र के लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई थी। उनके आकस्मिक निधन से गढ़वाल को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही एक बेहतरीन कलाकार को भी खोया है। जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती।