बिग ब्रेकिंग: IAS और PCS अधिकारियों के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

IAS और PCS अधिकारियों के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल का दौर जारी है। राज्य सरकार ने एक बार फिर कई आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। इससे दो दिन पहले भी राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी।

शुक्रवार, 27 नवंबर को जारी तबादला सूची में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का नाम प्रमुख है। उन्हें जिलाधिकारी नैनीताल के पद से हटाकर शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री के साथ कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक आईएएस विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जिम्मेदारी पहले ललित मोहन रयाल के पास थी।

आईएएस निधि यादव को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, आईएएस दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अल्मोड़ा के मौजूदा जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

PCS अधिकारियों के भी तबादले

आईएएस अधिकारियों के साथ ही राज्य सरकार ने पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है। PCS कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (ADM) हरिद्वार नियुक्त किया गया है। वहीं, पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा PCS वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। PCS सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नैनीताल में तैनात डिप्टी कलेक्टर PCS सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन की आगामी तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।